सीतामढ़ी :-सुरसंड के युवक का शव कन्हमां में पेड़ से लटका मिला, पुलिस जुटी जांच में

Apr 28, 2025 - 20:34
0 8
सीतामढ़ी :-सुरसंड के युवक का शव कन्हमां में पेड़ से लटका मिला, पुलिस जुटी जांच में

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(परिहार) :- बेला थाना क्षेत्र के कन्हमां गांव में भारत नेपाल सीमा से सटे एक बगीचा में आम के पेड़ से लटके एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी मानिक मंडल के 45 वर्षीय पुत्र रामसागर मंडल के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर पुलिस अवर निरीक्षक कुणाल कुमार ने घटनास्थल पहुच कर स्थित का जायजा लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक राम सागर रविवार को कन्हमां गांव स्थित अपने मौसी के घर आया था। सोमवार की सुबह बॉर्डर से सटे बगीचा में उसका शव फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User