सुगौली : A to Z साइबर कैफे एंड जनरल स्टोर्स का शुभारंभ

क्षेत्रवासियों को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं का लाभ

Sep 12, 2025 - 17:01
 0  61
सुगौली : A to Z साइबर कैफे एंड जनरल स्टोर्स का शुभारंभ

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली, पू.च: नगर के संधि चौक महादेव टोला में शुक्रवार को A to Z साइबर कैफे एंड जनरल स्टोर्स का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी मोहम्मद इरशादुल्लाह उर्फ राजा भैया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के समय पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने इसे स्वागतयोग्य कदम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे। मंच का संचालन करते हुए आयोजकों ने बताया कि यह केंद्र सुगौली जैसे कस्बाई क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से अब क्षेत्रवासियों को आधार कार्ड से किसी भी बैंक में राशि जमा एवं निकासी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों और आम नागरिकों को ऑनलाइन फॉर्म भरने, टिकट बुकिंग,राशन कार्ड,पैन कार्ड,बिजली बिल भुगतान, दस्तावेज स्कैनिंग,प्रिंटिंग सहित हर प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय एवं धन दोनों की बचत होगी। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि मोहम्मद इरशादुल्लाह उर्फ राजा भैया ने कहा कि आज के डिजिटल युग में इस प्रकार के केंद्र की आवश्यकता हर कस्बे और गांव को है। इस केंद्र के माध्यम से लोगों को सुविधा के साथ-साथ स्वरोजगार का भी अवसर मिलेगा। युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। कैफे के प्रोपराइटर मोहम्मद अफरीदी ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ व्यवसाय तक सीमित नहीं है बल्कि क्षेत्रवासियों को हर प्रकार की ऑनलाइन सुविधा समय पर और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि आम जनता को बेहतर सेवा मिले और किसी को परेशानी न उठानी पड़े। यह केंद्र विद्यार्थियों,किसानों,नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग सभी के लिए उपयोगी साबित होगा।” कार्यक्रम में अजय कुमार,अफरोज आलम, मोहम्मद सदाम,तबरेज आलम,अंजारुल हक,आरिफ उर्फ छोटू,मौमिन अली,इदरीश मियां,इजमामूल हक,एहतेशाम आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे सुगौली के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0