सीतामढ़ी :- अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Jun 12, 2025 - 20:49
 0  4
सीतामढ़ी :- अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सीतामढ़ी :- अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा राजकीय रेल थाना, सीतामढ़ी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें राजकीय रेल पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल (51वीं बटालियन), सेंटर डायरेक्ट से रोहित दत्ता, अशोक कुमार सीतामढ़ी के सदस्य सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।

कार्यशाला के दौरान सभी ने बाल श्रम को जड़ से खत्म करने हेतु शपथ ग्रहण की। साथ ही मौके पर आगामी योजना पर चर्चा की गई। वही कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान जो कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की सहयोगी संस्थान के जिला समन्वयक कमलेश कुमार द्वारा बताया गया कि बच्चों को बाल श्रम से विमुक्ति हेतु जिला प्रशासन, श्रम विभाग, पुलिस, तथा सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से उनको विमुक्त करवाने के साथ साथ उन बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उनके आगामी भविष्य निर्माण पर योजना पर भी चर्चा किया गया।

इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के 51वीं बटालियन के प्रतिनिधि ने बताया की बाल श्रम उन्मूलन हेतु कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान के साथ जागरूकता कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया जायेगा।

कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण संस्थान सीतामढ़ी के प्रखंड समन्वयक मुकेश कुमार, नूतन माला एवं मंतोष कुमार सही कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0