सीतामढ़ी :- खेत में बना मॉडल थाना अब तक सड़क नसीब नहीं, परेशानी

Jun 10, 2025 - 08:29
0 2
सीतामढ़ी :- खेत में बना मॉडल थाना अब तक सड़क नसीब नहीं, परेशानी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- बोखड़ा पंचायत में खेतो के बीच बने मॉडल थाना, आने - जाने को लेकर सड़क नसीब नहीं अधिकारी करे तो क्या करे। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि भवन निर्माण कार्य तो लगभग पूरा कर दिया गया है लेकिन अब तक थाना भवन तक पहुंचने को लेकर कोई सड़क नहीं बनाया गया है। जिसे लेकर परेशानी बनी हुई है। वहीं लोगों का कहना है कि मॉडल थाना का निर्माण कार्य में रास्ता को लेकर घोड़ लापरवाही बरती गई है जो आज विभाग का सर दर्द बन गया है। वही पंचायत समिति सदस्य राम बाबू यादव ने बताया कि मनरेगा विभाग द्वारा मिट्टी करण तो हमने करवा दिया है लेकिन एक पुल का निर्माण कराया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि बिना खड़ंजा व पिचिंग किए बिना थाना में पहुंचने का कोई जुगाड़ नहीं हो सकता है। जिसको लेकर फंड आवंटन को लेकर कोई सुनने वाला नहीं है। मजेदार बात तो यह है कि बीच चौरी में थाना भवन कार्यालय निर्माण कार्य की स्वीकृति आखिर बिना सड़क निर्माण के किस अधिकारी ने दी थी इस मामले को लेकर जनप्रतिनिधि ने कई बार सवाल उठाया था। अब तक इस दिशा में अधिकारियों द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User