सीतामढ़ी :- भारत नेपाल बार्डर से भरी मात्रा में गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- भारत नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। खुफिया इनपुट के आधार पर सतर्क सीमा सुरक्षा बल रविवार देर रात ओरलाहिया सीमा स्तंभ संख्या 328 के पास से नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे दो व्यक्तियों को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सीमावर्ती सर्लाही के मलंगवा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी शेख दमरी के 48 वर्षीय पुत्र अब्दुल अहद और सुखचैना निवासी चुल्हाई मंडल के 38 वर्षीय पुत्र रमेश मंडल के रूप में बताया गया है।
जिसके पास से कुल 18.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सीमा स्तंभ संख्या 328 के पास से नेपाल से अवैध सामान लेकर भारत में प्रवेश करने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि नाका दल को सतर्क किया गया और उन्हें ओरलाहिया सीमा स्तंभ संख्या 328 के समीप तैनात किया गया। देर रात लगभग 02:45 बजे, नेपाल की ओर से कुछ व्यक्ति सीमा स्तंभ संख्या 328 के पास से भारत में प्रवेश करते देखे गए। नाका दल ने भारत की ओर सीमा से लगभग 100 मीटर अंदर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।
सूचना मिलने पर, निरीक्षक रविशंकर प्रसाद मौके पर पहुंचे। प्राथमिक पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान बताया। इफ्तार अब्दुल अहद के पास से नीले रंग के प्लास्टिक के दो पैकेट और रमेश मंडल के पास से लाल रंग के प्लास्टिक के दो पैकेट बरामद हुए। सभी पैकेटों को खोलने पर, उनमें गांजा जैसा पदार्थ पाया गया। मौके पर ही वजन करने पर, अब्दुल अहद के पास से 7.700 किलोग्राम और रमेश मंडल के पास से 10.8 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इस प्रकार, कुल 18.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। मामला नशीले पदार्थों से संबंधित होने के कारण सहायक कमांडेट देवेश शर्मा को सूचित करते हुए उनकी सहमति से पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई।
पकड़े गए दोनों व्यक्तियों अब्दुल अहद और रमेश मंडल, और जब्त किए गए कुल 18.5 किलोग्राम गांजा को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए कन्हौली थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0