सीतामढ़ी :- चार सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा,उतर बिहार के बैनर तले किसानों के साथ बाजार में किया और नारेबाजी प्रदर्शन

Oct 28, 2026 - 19:56
0 1
सीतामढ़ी :- चार सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा,उतर बिहार के बैनर तले किसानों के साथ बाजार में  किया और नारेबाजी प्रदर्शन

-- गन्ना का दाम 750रू क्विंटल तय करने को प्रदर्शन। 

-- चक्रबाती तूफान से बर्बाद गन्ना फसलक्षति की सरकार करे भरपाई। 

-- गन्नामूल्य के बकाये 51.30 करोड भुगतान पर हो ब्याज का भुगतान। 

-- यूनियन बैंक केसीसी ऋण से किसानों को करे मुक्त। 

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- नये पेराई सत्र में गन्ना का दाम 750रू क्विंटल घोषित करने, गन्ना फसल की क्षति पर क्षतिपूर्ति अनुदान देने,यूनियन बैंक के केसीसीधारी किसानों का ऋण माफ करने तथा गन्नामूल्य के बकाये भुगतान पर ब्याज देने की बिहार सरकार से मांग को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा,उतर बिहार के बैनर तले सैकडो किसानों ने मिल बाजार में प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की।

मोर्चा नेता डा.आनन्द किशोर ने बताया कि चार सूत्री मांगों पर किसानों में भारी गुस्सा है। गन्ना उत्पादन की बढती लागत को जोडने पर लागत प्रति क्विंटल 750रूआता है।कायदे से तो किसानों को लागत का ड्योढा मिलना चाहिए।

  सितम्बर मे बंगाल की खाडी में आये चक्रबाती तूफान से 26-28 सितम्बर को भारी वर्षा तथा आंधी से रीगा चीनी मिल क्षेत्र के सीतामढी तथा शिवहर जिले में 20हजार एकड गन्ना क्षेत्र में करीब 50%गन्ना खेतों में गिरने से भारी बर्बादी हुई है भारी लागत से किये गये वार्षिक फसल की क्षति की भरपाई होनी चाहिए। 

किसानों के आन्दोलन की मांग के आलोक में बिहार सरकार ने रीगा चीनी मिल बंद होने के कारण किसानों के अटके 51.30करोड गन्नामूल्य का भुगतान किया है परन्तु केन एक्ट के अनुसार14 दिनों के बाद के भुगतान पर ब्याज का भुगतान करना है जो अभी तक सरकार नही करा रही है।यूपी में बकाये पर 15%ब्याज का भुगतान हो रहा है।बिहार सरकार रीगा चीनी मिल से जुडे गन्ना किसानों के वर्ष 2017-18, 18-19 तथा 20-21 वर्ष के बकाये की राशि पर ब्याज का शीघ्र भुगतान कराये।

मोर्चा अध्यक्ष जलंधर यदुबंशी ने कहा बैंक आफ इंडिया जिस तरह से किसानों को केसीसी ऋण से मुक्त किया है उसी तरह यूनियन बैंक रीगा रीगा चीनी मिल से जुडे किसानों के लिए ऋणमक्ति की कार्रवाई करे अन्यथा आन्दोलन तेज होगा।प्रदर्शन का नेतृत्व मोंर्चा अध्यक्ष जलंधर यदुबंशी, रीगा अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, उपाध्यक्ष रामजनम गिरी, युवा किसान नेता सत्यम सिंह, राजेश कुमार सिंह बागी,जिला सचिव अश्विनी कुमार मिश्र,उपाध्यक्ष शशिधर शर्मा,रणधीर यादव, रामपुकार साह,नरेन्द्र यादब,धीरेंद्र किशोर सिंह,प्रेमचन्द्र सिंह ,महेन्द्र महतो,भूपेंद्र महतो,हरिकिशोर सिंह,पंकज कुमार सिंह,डा.रबीन्द्र सिंह,मनोज कुमार सिंह,राजीव कुमार सिंह,कौशल किशोर राय,मदन प्र.सिंह,राम विनय कुशवाहा,चंचल कुमार सिंह, बिलट महतो,रामरेखा सिंह, धनंजय सिंह,अरविन्द कुमार सिंह,चन्देश्वर चौधरी सहित सैकडो किसान शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User