सीतामढ़ी :- नाबालिग मासूम के साथ बर्बरता, दबंग ने पहले लड़के के लिंग पर मिर्ची लगाया फिर लिंग को जला दिया

May 07, 2025 - 20:59
0 5
सीतामढ़ी :- नाबालिग मासूम के साथ बर्बरता, दबंग ने पहले लड़के के लिंग पर मिर्ची लगाया फिर लिंग को जला दिया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(चोरौत) :- थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 10 साल के मासूम बच्चे के साथ दबंग परिवार ने दबंगई दिखाई फिर बच्चे के लिंग में मिर्ची लगाया फिर लाइटर से लिंग को जला दिया।

मामला चोरौत थाना क्षेत्र के वररी-वेहटा का है, वे लोग हैदराबाद में काम करते हैं। वहां चोरौत के बैद्यनाथ मिश्र उर्फ बुक्कु मिश्र एवं उसके दामाद आशुतोष चौधरी और बेटी अंशु कुमारी ने थोड़ी सी गलती को लेकर गरीब बच्चे को बुरी तरह से मार-पीट किया। इतना ही नहीं उसके लिंग में मिर्ची लगाकर लाइटर से जला दिया।

इस जघन्य वारदात को अन्जाम देने को लेकर पीड़ित बच्चे के पिता ने चोरौत थाना में मामला दर्ज करने को लेकर आवेदन पत्र दिया है।

दिये गए आवेदन में कहा गया है कि चोरौत वार्ड संख्या दो के वैद्यनाथ मिश्र उर्फ बुक्कु मिश्र तथा उसके दामाद आशुतोष चौधरी और पुत्री अंशु कुमारी वररी-वेहटा वार्ड संख्या -06 निवासी वैद्यनाथ मुखिया के घर पर आकर कहा कि हमलोग हैदराबाद में रहते हैं। तुम अपने बच्चे को हमारे साथ हैदराबाद जानें दो। वहां मेरे बच्चे को खेलाना है। इस एवज मे हमलोग तुम्हारे बच्चे को पढ़ायेंगे और उसका भविष्य बना देंगें।

पीड़ित के पिता ने उन लोगों पर विश्वास करके अपने 10 वर्षीय पुत्र किशन कुमार को उन लोगों के साथ हैदराबाद जानें दिया। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा।घर के लोगों के साथ कभी-कभी मोबाइल से बात कराता था। एकाएक पंद्रह दिनों से बच्चें से बात कराना बंद कर दिया। जिसके बाद मासूम के पिता ने पुलिस के पास जाने की धमकी दिया। तब मासूम बच्चे किशन कुमार को मुजफ्फरपुर में लाकर छोड़ दिया। इसी क्रम में वैद्यनाथ मिश्र ने मासूम के माता-पिता को धमकी दिया कि पुलिस के पास जायोगें तो पुरे परिवार की हत्या करवा देंगे।

जिसके बाद मासूम के माता-पिता बच्चे को घर लेकें आया।

घर आने के बाद जब मासूम ने अपने साथ हुए दरिंदगी की कहानी सुनाया तो सभी के रौंगटे खड़े हो गए। मासूम किशन कुमार ने बताया कि बच्चे को खेलाना के क्रम में बच्चा उससे गिर गया।इसी बात को लेकर आशुतोष चौधरी और उसकी पत्नी अंशु कुमारी ने हाथ पैर बांध कर बुरी तरह मार-पीट करने लगा। बच्चे के लिंग में मिर्ची लगाया और लिंग को लाइटर से जला दिया। उसके पुरे शरीर में जख्म के निशान पायें गयें हैं। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोरौत में किया जा रहा है।

इस संबंध में चिकित्सक विकास कुमार ने बताया कि किशन कुमार का हमने इलाज किया है। इसके शरीर में कई जगह जख्म हैं। गुप्तांग में जले हुए पर हमने प्राथमिक इलाज कर समुचित दवा दिया है। वहीं थानाध्यक्ष सुखविंद्र नैन ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच की जा रही है। मामलेवकी जानकारी धीरे धीरे जंगल में लगे आग की तरह फैलाता जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User