सीतामढ़ी :- बीएलओ एप पर एन्यूमरेशन फॉर्म अपलोड किया गया

Jul 2, 2025 - 19:29
 0  4
सीतामढ़ी :- बीएलओ एप पर एन्यूमरेशन फॉर्म अपलोड किया गया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(शिवहर) :- मतदान केन्द्र संख्या 196-राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, शिवहर केथ बी०एल०ओ० अखिलेश कुमार, द्वारा जिले में सर्वप्रथम बी०एल०ओ० ऐप पर 

पहले से भरा हुआ गणना फॉर्म अपलोड किया गया है।

विदित हो कि अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक-25.06.2025 से बी०एल०ओ० के माध्यम से पहले से भरा हुआ गणना फॉर्म घर-घर जाकर वितरित किया जा रहा है। सभी वर्तमान निर्वाचकों को बी०एल०ओ० द्वारा उक्त फॉर्म को भरने की विधि बताई जा रही है। साथ ही भरा हुआ फॉर्म प्राप्त कर बी०एल०ओ० ऐप पर उसे अपलोड किया जा रहा है। बी०एल०ओ० द्वारा उक्त फॉर्म की जाँच कर अनुशंसा की जाएगी। 

बी०एल०ओ० सुपरवाईजर द्वारा उनके कार्य की जाँच की जाएगी। अनुशंसा नहीं किये गये सभी फॉर्म की जाँच एयरो द्वारा की जाएगी। बी०एल०ओ० स्वयंसेवकों के सहयोग हेतु प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो फॉर्म भरने में निर्वाचकों को सहयोग कर रहे हैं। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, शिवहर द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के प्रगति की समीक्षा की जा रही है। साथ ही ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, बीएलएलओ एवं अन्य सभी संलग्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निदेश जारी किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0