सीतामढ़ी :- भ्रष्टाचार के खिलाफ रेलवे की बाकी कार्रवाई, टीटीई को किया निलंबित
-- भ्रष्टाचार के आरोप पर रेलवे की त्वरित कार्रवाई
-- सूचना मिलते ही दो घंटे के भीतर टीटीई निलंबित
-- आज से अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की नीति के तहत भ्रष्टाचार से संबंधित आरोप प्राप्त होते ही संबंधित टिकट परीक्षक (टीटीई) के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई है।
ज्ञातव्य हो कि मंडल प्रशासन को सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीटीई को दो घंटे के भीतर ही निलंबित कर दिया गया। साथ ही प्रकरण की विस्तृत जांच भी प्रारंभ कर दी गई है तथा नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई आज से ही प्रारंभ की जा रही है।
मंडल प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि रेल सेवाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा कदाचार के मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है तथा ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रेल प्रशासन यात्रियों एवं आमजन से अपील करता है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा शिकायत की जानकारी हो तो वे संबंधित अधिकारियों के साथ रेल मदद ऐप को तत्काल सूचित करें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0