सीतामढ़ी :- मुंबई में आयोजित बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन में रितु जायसवाल होंगी अतिथि वक्ता
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- शुभसीता फाउंडेशन के तत्वावधान में 14 जून 025 को मुंबई स्थित लता मंगेशकर सभागार में आयोजित होने वाली बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन में महिला राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल को बतौर अतिथि वक्ता आमंत्रित किया गया है।
रितु जायसवाल सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रहते हुए स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य किया। उनके नेतृत्व में पंचायत को विकास की दिशा में नया मुकाम मिला, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें राष्ट्रीय पंचायत पुरूस्कार और चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड समेत अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
मिस श्री जायसवाल सामाजिक चेतना और महिला नेतृत्व की प्रेरणास्रोत हैं। उनके कार्यों ने यह सिद्ध किया है कि समर्पित नेतृत्व से गांवों की तस्वीर बदली जा सकती है।
बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन का उद्देश्य राज्य के ऐसे प्रेरणास्पद व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है, जिन्होंने सामाजिक बदलाव में सक्रिय भूमिका निभाई है। इस कार्यक्रम में देश भर से बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0