सीतामढ़ी :- लड़की के अपहरण की कहानी निकली प्रेम की कहानी
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ""सीतामढ़ी ब्यूरो""
सीतामढ़ी(परिहार) :- थाना क्षेत्र के एक गांव में पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए लड़की की माता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को भी बरामद कर लिया। लड़की को बयान दर्ज कराने को लेकर बुधवार को न्यायालय में भी प्रस्तुत किया गया। जहां लड़की ने लड़के के पक्ष में बयान दिया। लड़की व लड़का के बालिग होने एवं लड़की के बयान के बाद न्यायालय के आदेश पर लड़का लड़की को साथ भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं, और वे स्वेच्छा से शादी कर चुके हैं। माननीय न्यायालय के आदेश पर दोनों को साथ भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0