सीतामढ़ी :- विश्व माहवारी स्वच्छता सप्ताह पर डुमरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

May 30, 2025 - 06:52
 0  4
सीतामढ़ी :- विश्व माहवारी स्वच्छता सप्ताह पर डुमरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे "सीतामढ़ी ब्यूरो"

सीतामढ़ी(डुमरा) :- विश्व माहवारी स्वच्छता सप्ताह के अवसर पर मध्य विधालय नगर पालिका भवदेपुर एवं करतुरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप 4 डुमरा में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ क्रमशः जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार तथा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जियाउद्दीन जावेद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अक्षय कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक असित रंजन, डी एम एंड ई संतोष कुमार, बी सी एम सुजीत कुमार, क्लर्क अशोक कुमार समेत प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजू कुमारी, श्री कमरुल होदा, शिक्षक रामनारायण पासवान, शिल्पी शिप्रा एवं वार्डन मनोरमा कुमारी समेत अन्य शिक्षक गण एवं 200 छात्राओं ने भाग लिया। पिरामल फाउंडेशन के जिला लीड प्रभाकर कुमार कार्यक्रम का संचालन किया साथ ही प्रोग्राम लीड दुर्गा प्रसाद सिंह एवं पी एस आई इंडिया से विनय कुमार सिंह ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया ।

कार्यक्रम के दौरान डॉ मुकेश कुमार एवं डॉ जियाउद्दीन जावेद ने उपस्थित छात्राओं को माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय में विस्तृत जानकारी दी वही माहवारी से जुड़े मिथक और भ्रांतियों से संबंधित छात्राओं के सवाल का भी जवाब दिया। साथ ही छात्राओं के द्वारा मासिक धर्म से जुड़े भावनाएं और परेशानियों को भी बताया गया। 

प्रभाकर कुमार द्वारा मासिक धर्म के दौरान की सावधानियों और साफसफाई के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म आना स्वाभाविक और प्राकृतिक प्रक्रिया है इसमें घबराने या शर्माने जैसी कोई बात नहीं है। साथ ही उन्होंने पर्याप्त पोशाक आहार और आयरन युक्त भोजन की जरूरत पर भी बल दिया। 

इसी क्रम में उपस्थित छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता भी कराया गया जिसमें अलग छात्राओं और समूह द्वारा रचनात्मकता के साथ बेहतरीन पोस्टर के द्वारा माहवारी से जुड़ी हुई तथ्यों को प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम से पंचम तक आने वाले छात्राओं को विशेष पुरस्कार एवं बाकी सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही उपस्थित छात्राओं के बीच बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया।इसके साथ ही परिवार नियोजन, छात्रवृत्ति योजनाओं एवं चमकी और फाइलेरिया से बचाव इत्यादि के बारे में भी बताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0