सीतामढ़ी:- शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, सांसद प्रतिनिधि समेत 3 लोगों को काटा
-- डुमरी कटसरी प्रखंड कार्यालय के पास की घटना,
-- 4 दिन पहले स्कूल से लौट रहे 4 बच्चों को भी बनाया था शिकार
सागर कुमार, चंपारण टुडे,, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के अस पास एक आवारा कुत्ते ने सांसद प्रतिनिधि समेत तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया।
बताया जाता है कि डुमरी कटसरी ब्लॉक के नजदीक अचानक एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया, जिसमें सांसद प्रतिनिधि सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया, सभी को डॉक्टर ने बेहतर इलाज कर घर भेज दिया।
बताते चले कि अभी कुछ दिन पहले ही महमपुर कटसरी पंचायत के गांव में स्कूल से लौट रहे 4 बच्चों को भी आवारा कुत्ते ने काट लिया था। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोशित और भयभीत भी है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)