सीतामढ़ी :- श्रावणी मेला को लेकर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण गया, दी गई कई महत्वपूर्ण निर्देश
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(पुपरी) :- आगामी 12 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला को लेकर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा शहर स्थित बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया। एसडीओ गौरव कुमार ने मंदिर, के परिसर एवं व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। मेला में विधि और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं आम लोगों से इसमें सहयोग करने का अपील किया गया। एसडीओ ने मेला अवधि में मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं महिला पुरुष शौचालयों को चौबीसों घंटे चालू रखने का दिशा निर्देश दिया। वहीं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने की बात कही गई। मंदिर, परिसर एवं आसपास की साफ सफाई को लेकर एसडीओ ने नगर परिषद जनकपुर रोड के कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल को जवाबदेही सौंपी है। कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। इसके अलावे मंदिर को सजाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भी अपने अपने विचार रखे। मौके पर डॉ ओम प्रकाश, महेश चंद्र गुप्ता, श्याम राज, रमेश जलान,उमा शंकर चौधरी, अजय कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0