सीतामढ़ी :- समृद्धि कार्यक्रम के तहत चलाया जाएगा ड्रॉपआउट बच्चों का नामांकन अभियान
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- प्रखंड विकास पदाधिकारी बैरगनिया की अध्यक्ष्ता में बैरगनिया प्रखंड के बापू सभागार में दिनांक 10 मई 025 को प्रखण्ड के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नामांकन अभियान को सफल बनाने के लिए नामांकन अभियान पर चर्चा, हाउस टू हाउस सर्वे ,क्लास 8th 9th और 9 से 10 के बच्चों का नामांकन,आंगनवाड़ी सेविका और जीविका का सहयोग रैली, ह्यूमन चैन, कम्युनिटी मीटिंग ,अगले एक महीने तक खेल खेल में बच्चों के साथ संबंध बनाएं ,छात्रवृत्ति योजनाओं पर चर्चा की गई ।

बैठक में शिक्षण एवं अधिगम गतिविधियों को उत्साहपूर्वक संचालित करने के प्रयासों पर जोर दिया गया। प्रधानाध्यापक ने इस पर सहमति जताई और अपने प्रयासों को साझा किया।
नामांकन अभियान प्रखंड में प्रत्येक विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाने के विषय में चर्चा की गई। साथ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरिता कुमार में सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि सभी स्कूल में बाल संसद,मीना मंच किशोरी मंच का गठन कर विद्यालय शिक्षा समिति एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन जल्द से जल्द हो बैठक में पिरामल फाउंडेशन की तरफ से प्रोग्राम लीडर अभिषेक राज ने सभी प्रधानाध्यापक को पंचायत स्तर पर संबंधित मुखिया जी और वार्ड सदस्यों के साथ बैठक करते हुए ड्रॉप- आउट हुए बच्चों को चिन्हित करते हुए उनके नामांकन हेतु प्रयास करने पर बल दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)