सीतामढ़ी :- शॉट सर्किट से आग लगने से एक पांच वर्षीय बालिका की हुई मौत

May 10, 2025 - 22:22
0 2
सीतामढ़ी :- शॉट सर्किट से आग लगने से एक पांच वर्षीय बालिका की हुई मौत

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- थाना क्षेत्र के रजवाड़ा में बिजली के शॉट सर्किट से एक किराना दुकान में आग लग गई। जिसके कारण दुकानदार रंजीत साह की 5 वर्षीय पुत्री रिया भारती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दरेश साह के 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार झुलस गया है। घटना करीब गयारह बजे की है। घटना का कारण घर के ऊपर से गुजरने वाली तार बताई जा रही है।

 बताया गया है कि घर के ऊपर से बिजली की गुजरने वाली तार में शार्ट सर्किट लग गया था। इससे आग लग गई थी। आग की लपट देख कर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई कटवाया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी पहुँची। जब तक दुकान के सारा सामान भी जल कर खाक हो गया। मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुअनि धीरज कुमार दल बल के साथ पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। घायल शिवम कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User