सीतामढ़ी :- गला रेत कर बदमाशों ने की छात्रा की हत्या, एरिया में फैला मातम

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया टोला निवासी एक छात्रा की शनिवार की अहले सुबह अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी है। मृतका की पहचान.......

May 10, 2025 - 22:19
Updated: 12 months ago
0 3
सीतामढ़ी :- गला रेत कर बदमाशों ने की छात्रा की हत्या, एरिया में फैला मातम

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया टोला निवासी एक छात्रा की शनिवार की अहले सुबह अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी है। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 14 निवासी स्व दहाउर राय की 13 वर्षीया पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है।

घटना के समय घर पर उसकी मां ललिता देवी व उसका भाई था। मृतका की मां ललिता देवी के शोर पर आस पास के लोग पहुंचे। जहां बेड पर ही शव पड़ा था। सूचना पर कन्हौली थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतका की मां प्राथमिक विद्यालय अररिया में रसोइया थी। बड़ा भाई नितेश की शादी हो चुकी हैं वह तमिलनाडु में सिलाई का काम करता है। बड़ी बहन चन्द्रकला की भी शादी हो चुकी हैं। शव के पहुँचते ही माहौल गमगीन हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User