सीतामढ़ी :- तिलके की पेड़ से लटका एक अधेड़ की शव को पुलिस ने किया बरामद, जांच शुरू
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव से उतर सरेह से शनिवार के सुबह पुलिस ने एक अंधेर का शव एक पेड़ से लटकता बरामद किया। मृतक की पहचान स्थानीय रामबाबू साह उर्फ भंटा 50 वर्षीय के रूप में की गई है। हाफ पैंट और गंजी पहने हुए मृतक लूंगी व गमछा को रस्सी का आकार देकर तिलका के पेड़ से गर्दन के सहारे लटके स्थिति में पुलिस ने बरामद किया। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने ......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव से उतर सरेह से शनिवार के सुबह पुलिस ने एक अंधेर का शव एक पेड़ से लटकता बरामद किया। मृतक की पहचान स्थानीय रामबाबू साह उर्फ भंटा 50 वर्षीय के रूप में की गई है। हाफ पैंट और गंजी पहने हुए मृतक लूंगी व गमछा को रस्सी का आकार देकर तिलका के पेड़ से गर्दन के सहारे लटके स्थिति में पुलिस ने बरामद किया। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या का प्रतीत होता है। ग्रामीणों से पूछताछ व छानबीन के बाद यह बात सामने आई है कि मृतक को अपनी पत्नी से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। शुक्रवार की रात उसके पड़ोस में शादी थी किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और पुत्र से विवाद व मारपीट हुआ था। पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने यह रास्ता अपनाया होगा, बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

रामबाबू साह के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिनज अपने गांव कुंवारी मदन चौक पर शव को रख करीब 2 घंटे तक आवागमन बाधित रखा। परिजनों का आरोप था कि पुरानी रंजिश में इसकी हत्या की गई है। स्थानीय मुखिया सोहन पासवान और थाना के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खाली करवाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)