सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी विश्वस्तरीय स्टेशन के निर्माण का कार्य तेज़, कई विभागीय भवनों का निर्माण जारी है,महत्वपूर्ण सुविधाओं से लैस होगी स्टेशन

Apr 8, 2026 - 21:28
 0  3
सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी विश्वस्तरीय स्टेशन के निर्माण का कार्य तेज़, कई विभागीय भवनों का निर्माण जारी है,महत्वपूर्ण सुविधाओं से लैस होगी स्टेशन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन तैयार करने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। जिसको लेकर स्टेशन के मेन गेट के बाहर दोनों तरफ रेलवे स्टेशन की मेन बिल्डिंग तैयार करने की मुहिम चल रही है। जो अधिक से अधिक जगह लेकर तैयार किया जाएगा। इस बाबत पूछे मने पर स्थानीय वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि तैयार हो रहे मेन बिल्डिंग में रेल अधिकारियों के साथ यात्रियों के लिए सभी सुविधा से लैस होगी। उन्होंने बताया कि स्टेशन के अंदर पे एंड यूज सुलभ की व्यवस्था, मॉडल प्रतिक्षालय, व्यवस्थित कुर्सियां, पीने की पानी तथा पे एंड यूज एसी तथा नन एसी यात्री विश्रामालय भी मौजूद होंगे। 

रेलवे के जानकार सूत्र बताते है कि नवीनतम सुविधाओं से लैस इस भवन में यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं शुरू की जाएगी। जिसमे दूर दराज से पहुंचे यात्रियों के लिए निःशुल्क क्लॉक रूम की बेहतर व्यवस्था होगी। ताकि दूर दराज से सीतामढ़ी में सीतापुरम घूमने या माता जानकी की दर्शन करने पहुंचे यात्री अपनी बैग, झोला या अन्य सामान आसानी और सावधानी पूर्वक रख सकते है। जिसके देख रेख को लेकर रेलवे द्वारा समय समय पर गार्ड की व्यवस्था करेगी, ताकि यात्रियों की समान सुरक्षित रह सके। बिल्डिंग के बाहर कई बैंकिंग कंपनियों की एटीम भी लगाए जायेंगे, ताकि यात्रियों को उनकी अपने एकाउंट द्वारा समय समय पर आर्थिक मदद मिलती रहे। इस भवन में स्थाई तीन सामान्य टिकट काउंटर और दो आरक्षण काउंटर का संचालन शुरू होगी। जिससे अब स्टेशन आने वाले यात्रियों को टिकट लेने और आरक्षण कराने में बहुत सहूलियत होगी और काउंटरों पर पहले जैसा यात्रियों को लंबी कतारों से बचने में मदद मिलेगी और उनका समय भी बचेगा। इसके साथ ही, आधुनिकतम तकनीक वाले एटीवीएम (ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन) की सुविधा भी यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे टिकट प्राप्त करना और भी आसान होगा। विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के निर्माण के साथ, इस स्टेशन की सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। यह स्टेशन अब न केवल जिले के यात्रियों के लिए, बल्कि आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। स्टेशन के विकास के इस चरण में कई नए भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के नव निर्मित बैरक के नजदीक नए पार्सल भवन तैयार होकर अंतिम चरण में है। जिसकी पहुंचपत्थ की चौड़ी कारण और पक्की कारण बाकी है। रेलवे स्टेशन के नए निर्माण कार्य से जिले के यात्री और व्यापारी समुदाय को भी फायदा होगा। इसका उद्देश्य न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी बढ़ावा देना होगा। जिनसे यात्रियों को और अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने बताया जिस सुविधा से लैस होगी स्टेशन मेन गेट पर तैयार हो रहे रेल बिल्डिंग उसी तर्ज पर स्टेशन की दूसरी तरफ यानि रैक यार्ड के तरफ भी दूसरी रेल बिल्डिंग भी तैयार होगी। उन्होंने बताया कि दोनों रेल बिल्डिंग को जोड़ने के लिए स्टेशन के दोनों तरफ यात्री फुटओवर ब्रिज तैयार किया जाएगा, ताकि प्लेटफार्म के दोनों तरफ मौजूद यात्री आसानी से एक दूसरे प्लेटफार्म गेट पर पहुंच सकेंगे। इसके अलावा दोनों तैयार होने वाली रेल बिल्डिंग की पहुंच पथ चौड़ी और पक्की कारण होगी। ताकि जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो। 

एक सवाल पर वाणिज्य अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि स्टेशन के विचरण क्षेत्र में मौजूद वेंडरों को पकी दुकान भी होगी, जो प्रस्तावित मात्र है। जो आने वाले समय में पूरा होने की संभावना होगी।

क्या कहते है यात्री :- 

इस बाबत पूछे जाने पर मेजरगंज निवासी राजन कुमार, रंजीत कुमार, श्वेता रानी, रचना कुमारी तथा निरंजन कुमार के साथ सीतामढ़ी राजो पट्टी निवासी शिक्षक विजय राय, पुपरी गांव निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार ने कहा कि सबसे पहले स्टेशन के मेन गेट पर पहुंचाने वाली पहुंच पथ दोनों तरफ से चौड़ी कारण के साथ पक्की कारण हो, जिससे एवं गमन की सुविधा ठीक हो, लोगो ने बताया कि फिलवक्त स्टेशन की पहुंच पथ टेंपो की इतनी रस होती है, जिसके कारण कई मर्तबा ट्रेन छूटने की नौबत बन आती है, चौड़ी कारण पहुंच पथ से भीड़ भाड़ से निजात मिलेगी। लोगो ने बताया कि थोड़ी भी पानी बरसती है स्टेशन के विचरण क्षेत्र का आधा हिस्सा में पानी लग जाती है, जिसे निजात पाने की संपूर्ण व्यवस्था हो। लोगो ने बताया कि मेन गेट के सामने मौजूद माता सीता की उद्गम प्रतिमा वाली जगह की थोड़ी और विस्तार हो, ताकि स्टेशन से निकलने वाले यात्रियों को सामने माता जानकी की उद्गम प्रतिमा दिख सके और यात्री आनंद महसूस कर सके। यात्रियों ने प्रेस प्रतिनिधि से बात करते हुए अपनी कुछ मने भी साझा किया। जिसमे उन्होंने अपनी पहली मांग बताया कि स्टेशन के मेन बिल्डिंग के निकास द्वारा के पास सीतामढ़ी की एक थ्रीडी मॉडल एक स्टेच्यू लगाया जाए ताकि बाहर से सीतामढ़ी पहुंचे यात्री उक्त थ्रीडी मॉडल स्टेच्यू देख श्रद्धालु सितमपुरम पहुंच कर खुद को आनंदित हो सके। यात्रियों ने अपनी यह भी एक जरूरियात मांग भी रखी है। यात्रियों ने प्रेस के माध्यम से रेलवे के आलाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए सीतामढ़ी से सुबह 06:00 बजे एक ट्रेन की मांग किया है, जो सुबह के 09: 00 बजे पटना पहुंचा सके ताकि यात्री अपने विभिन्न कार्यों को समय पर पूरा कर सके। यात्रियों ने अपनी दूसरी मांग बताते हुए कहा कि दरभंगा से रविवार को भाया सीतामढ़ी - आनंदविहार चलने वाली 19624 नंबर की अमृत भारत ट्रेन की परिचालन प्रतिदिन हो।ताकि यात्री कम समय में दिल्ली डायरेक्ट पहुंच सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0