सीतामढ़ी :- स्टेशन निरीक्षण के दौरान सीतामढ़ी से ट्रेन की बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर डीआरएम को सौंपा क्या ज्ञापन
सागर कुमार, , चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- बीतेदीन मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्रा द्वारा सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की एक विशेष टीम के साथ कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) एवं केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका द्वारा सीतामढ़ी रेल समस्याओं को लेकर मंडल रेल प्रबंधक एक विशेष चर्चा की। जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरका के साथ कैट के सचिव आलोक कुमार, विजय सर्राफ, मनीष कुमार अधिवक्ता, विवेक कुमार इत्यादि द्वारा संयुक्त रूप से डीआरएम श्री मिश्रा को 25 माँगों की एक ज्ञापन के साथ माता सीता उदभव की झाँकी व मुख्य स्थानों की फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक को सौंपे गए ज्ञापन के आलोक में बताया कहा कि ट्रेन संख्या 15507 / 15508 पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 15515 / 15516 नरकटियागंज - दानापुर में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रेन को एलएचबी कोच में अपग्रेड किया जाए। सीतामढ़ी के लिए पटना से सुबह 7 बजे एवं सीतामढ़ी से पटना भाया मुजफ्फरपुर के लिए संध्या 6 व रात्रि 9 बजे एक ट्रेन चालू हो। सीतामढ़ी स्टेशन पर दो वर्षों से लम्बित ट्रैक तीन व चार पर क्विक ट्रेन वाटरिंग की सुविधा बहाल हो। ट्रेन संख्या 55577 / 55578 समस्तीपुर रक्सौल पैसेन्जर दो से तीन घण्टे लेट चल रही है, समय पर चलाई जाए। सीतामढ़ी से भाया अयोध्या दिल्ली के लिए वन्दे भारत ट्रेन का परिचालन आरम्भ किया जाए। सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर, दरभंगा व नरकटियागंज रेलखण्ड पर दोहरीकरण के कार्य में तेजी लाया जाए। रक्सौल से दरभंगा भाया सीतामढ़ी के लिए सुबह 9 बजे, संध्या 4 बजे एवं रात्रि 9:30 बजे एवं दरभंगा से रक्सौल भाया सीतामढ़ी हेतु सुबह 8:30 बजे, संध्या 4 बजे एवं रात्रि 9:30 बजे इंटरसिटी ट्रेन के परिचालन की नितान्त आवश्यक है। ट्रेन संख्या 13419 / 13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 15215/15216 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस का मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी तक विस्तार किया जाना चाहिए। सीतामढ़ी के अमृत भारत स्टेशन की कार्य योजना में पूर्व की तरह सरकारी बस स्टैण्ड पास में हो। माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी से मोक्ष नगरी गया जी के लिए भाया मुजफ्फरपुर - पटना नमो भारत रैपिड वातानुकूलित आधुनिक ट्रेन का प्रतिदिन परिचालन शुरू किया जाए। ज्ञापन पर चर्चा के उपरान्त डीआरएम ने अपने सहयोगी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। अंत में जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरका के साथ मौके पर साथ रहे लोगो ने डीआरएम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)