घोड़ासहन पुलिस ने धांगड़ टोली में की छापेमारी 11 मोटरसाइकिल को किया जब्त

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2


घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर बुधवार की देर शाम शराब पीने एवम बेचने वाले के खिलाफ कड़ी करवाई करते हुए थाना क्षेत्र के खुरहिया अवस्तिथ धांगड़ टोली में छापेमारी कर 11 मोटरसाइकिल को जब्त किया है।

मामले की पुस्टि करते घोड़ासहन थानाअध्य्क्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि खुरहिया धांगड़ टोली में अवैध शराब को बिक्री एवम पियकड़ की जमावड़े की सूचना पर दलबल के साथ छापेमारी की गयी थी, छापेमारी के क्रम में कई लीटर देशी शराब को भी नष्ट किया गया है,वही 11 मोटरसाइकिल को भी जब्त के थाने लाया गया है।

जिसे आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला परिवहन कार्यलय मोतीहारी को सुपुर्द कर दिया गया है,वही इस पुलिसिया करवाई के बाद खुरहिया धांगड़ टोली में कारोबारी एवम पीयकड़ो में हड़कम्प व्याप्त है,वही छापेमारी टीम में सैप बल के जवान के अलावा महिला जवान भी शामिल थी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User