प्रधानमंत्री के प्रयासों का विश्व स्तर पर हो रही प्रशंसा: प्रमोद कुमार

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2


कोरोना से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर भेजी गई राशि


नरेन्द्र झा, मोोतिहारी। बिहार सरकार के मंत्री व मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार ने लोगों से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा है कि कोरोना जैसे महामारी की रोकथाम के लिए भारत के प्रयासों का विश्व स्तर पर तारीफ़ हो रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक्शन प्लान की तारीफ की है।
        श्री कुमार ने कहा कि साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रत्येक कार्ड धारी को अप्रैल माह के प्रति यूनिट 5 किलो चावल, पुनः 5 किलो चावल, प्रति यूनिट 1 किलो दाल की जनवितरण प्रणाली के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। इसे स्थानीय जनप्रतिनिधि,मुखिया,वार्ड पार्षद के साथ ही स्थानीय अधिकारी के माध्यम से लगातार इसकी देखरेख की जा रही है। साथ ही जिन व्यक्तियों का राशन कार्ड प्रखंड कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन किया गया परंतु उन्हें अनुमंडल स्तर से प्राप्त नहीं हुआ या किन्ही कारणों से अस्वीकृत हो गया वैसे भी व्यक्तियों का राशन कार्ड इसी सप्ताह उपलब्ध कराने का सरकार का निर्देश जिला प्रशासन के पास चला गया है।
      साथ ही राज्य के सभी पंचायतों के मुखिय को 375.28 करोड़,पंचायत समिति को 53.60 करोड़ एवं जिला परिषद को 92.19 करोड़ रुपये उनके खातों में पहुँच चुका है।  
      उपरोक्त राशि को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मि, सफाई कर्मी एवं अन्य सरकारी कर्मियों जो बचाओ सुरक्षा में लगे है, उन्हें मास्क, गोलोब, सेनिटाइजर, साबुन आदि खरीद पर खर्च करना है।साथ ही स्वच्छता हेतु ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव कैरोटाइन सेंटर में रह रहे लोगों के सुरक्षा आदि पर खर्च करना है।
       उपर्युक्त 528. 56 करोड़ की 90 प्रतिशत राशि साथ निश्चय के नल जल एवं अन्य योजना पर भी खर्च करना है। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा गुलरेज शहजाद ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User