22मार्च 2020 के जनता कर्फ्यू का BRSSSS घोड़ासहन समर्थन करती है-सुनील यादव
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ,बिहार के आह्वान पर 33 वें दिन हड़ताल पर रहते हुए घोड़ासहन के नियोजित शिक्षकों ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूकता अभियान जारी रखा।अभियान के तहत म0वि0घोड़ासहन बालक (BRC के समीप) के पोषक क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के साथ साथ साबुन और हैण्ड वाश वितरित किया।मौके पर अध्यक्ष मण्डल के सदस्य मो0हाफिज़ूर रहमान और सुनील यादव ने लोगों से 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू का शत प्रतिशत पालन करने का अनुरोध किया।साथ ही बिहार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में आम लोगों को कोरोना से सुरक्षित रहने हेतु आवश्यक सामग्री के वितरण करे न कि केवल बयानबाजी। उपस्थित अभिभावकों/आम लोगों ने शिक्षकों के इस अभियान सराहना करते हुए सरकार से नियोजित शिक्षकों की माँगों को जल्द पूरा कर विद्यालय खुलवाने का आग्रह किया। जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मो0 नज़ामुद्दीन तैमी,अनिल कु0सिन्हा,दीपक कु0दीपक,विनोद सिंह,निर्भय कु0राम,नंदकिशोर प्रसाद,प्रमोद कु0 प्रसाद,कु0शत्रुध्न ठाकुर,आमोद सिंह,पुन्यदेश्वर सिंह,हरेंद्र राम,मो0सज्जाद आलम,जीतेन्द्र कु0राम,नुसरत जहाँ, आशा कुमारी,रिंकू कुमारी,कविता कुमारी,विनोद पंडित,संजय कुमार,अखिलेश्वर कु0तिवारी,तेजीलाल बैठा सहित सैकड़ों शिक्षक/शिक्षिका मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0