सिकरहना: साइबर फ्रॉड मामले में फरार घोड़ासहन जिओ मार्ट डिजिटल संचालक पर 20 हजार का इनाम घोषित

चम्पारण टुडे/ सिकरहना पूर्वी चंपारण जिले के बहुचर्चित साइबर फ्रॉड मामले में घोड़ासहन के जिओ मार्ट डिजिटल सेंटर के संचालक पुरुषोत्तम चौधरी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने आरोपी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। क्या है मामला?: जिले में साइबर ठगी के संगठित गिरोह का खुलासा हुआ था, जो युवाओं को डिजिटल गिरफ्तारी ....

Jun 17, 2025 - 22:04
Updated: 1 year ago
0 2.3k
सिकरहना: साइबर फ्रॉड मामले में फरार घोड़ासहन जिओ मार्ट डिजिटल संचालक पर 20 हजार का इनाम घोषित

चम्पारण टुडे/ सिकरहना
पूर्वी चंपारण जिले के बहुचर्चित साइबर फ्रॉड मामले में घोड़ासहन के जिओ मार्ट डिजिटल सेंटर के संचालक पुरुषोत्तम चौधरी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने आरोपी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

क्या है मामला?: 
जिले में साइबर ठगी के संगठित गिरोह का खुलासा हुआ था, जो युवाओं को डिजिटल गिरफ्तारी (Digital Arrest) का डर दिखाकर लाखों की वसूली करता था। पुलिस जांच में घोड़ासहन स्थित जिओ मार्ट डिजिटल सेंटर इस गिरोह की गतिविधियों से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। सेंटर से कई फर्जी ट्रांजैक्शन, इलेक्ट्रॉनिक सबूत और संदिग्ध डिजिटल डेटा भी जब्त होने की बात बताया जा रहा है।

फरार है आरोपी : 
पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त जियो मार्ट डिजिटल के संचालक पुरुषोत्तम चौधरी गिरफ्तारी से पहले ही फरार हो गया। पुलिस की कई टीमों ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। अब एसपी स्वर्ण प्रभात ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही अन्य सदस्यों पर भी मोतिहारी पुलिस ने 20,000 रुपये का इनाम रखा है। जिसमे सत्यम सौरभ, राजकिशोर राम, आयुष पांडेय का नाम शामिल है।  

जाँच जारी, कई और नाम शक के घेरे में : 
सूत्रों के अनुसार, घोड़ासहन बाजार के कई अन्य दुकानदारों और एक होटल संचालक की भूमिका भी शक के घेरे में है। साइबर थाना की टीम इनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति आरोपी के ठिकाने की जानकारी दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 1

Comments (0)

User