रक्सौल : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, नाबालिग नेपाली लड़की बरामद, मानव तस्कर गिरफ्तार
चम्पारण टुडे/ रक्सौल रक्सौल इंडो-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोधी इकाई और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त अभियान में एक नाबालिग नेपाली लड़की को बरामद किया गया है। मानव तस्करी के आरोपी युवक को मौके पर गि.......
चम्पारण टुडे/ रक्सौल
रक्सौल इंडो-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोधी इकाई और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त अभियान में एक नाबालिग नेपाली लड़की को बरामद किया गया है। मानव तस्करी के आरोपी युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
कैसे हुआ खुलासा? :-
संयुक्त अभियान का नेतृत्व एसएसबी 47वीं बटालियन, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण, और न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल ने किया। दिनांक 17 जून 2025 को रक्सौल बॉर्डर पर एक युवक और किशोरी को भारत में प्रवेश करते समय संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में लड़की ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था।
क्या बोली नाबालिग? :-
13 वर्षीय नाबालिग लड़की (काल्पनिक नाम: मनीषा मनाली), काठमांडू की रहने वाली है। उसने बताया कि एक साल पहले उसकी "स्टार मेकर" ऐप पर आरोपी युवक से दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। आरोपी अब तक दो बार काठमांडू मिलने आ चुका था और तीसरी बार वह उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाकर कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने और फिर शादी करने का झांसा देकर नेपाल से भारत ला रहा था।
आरोपी कौन है? :-
गिरफ्तार युवक की पहचान (काल्पनिक नाम) शेख रिज़वान, थाना तुरकौलिया, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। युवक पर मानव तस्करी के गंभीर आरोप में रक्सौल के हरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजा गया।
मौके पर रहे मौजूद :-
- सहायक उप निरीक्षक खेमराज (एसएसबी)
- निर्भय कुमार, आर्य लक्ष्मी (प्रयास)
- आरती कुमारी, जिला परियोजना समन्वयक
- सामाजिक कार्यकर्ता: राज गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, गौरव कुमार
- डंकन अस्पताल की न्याय नेटवर्क परियोजना की टीम
अधिकारियों की अपील :-
सुरक्षा एजेंसियों ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या ऐप्स के जरिए बनी संदिग्ध दोस्तियों से सतर्क रहें। मानव तस्करी को लेकर सीमा पर नजर और कड़ी की जा रही है।
चम्पारण टुडे, आपकी अपनी खबरों की आवाज
(रिपोर्ट: चम्पारण टुडे संवाददाता, रक्सौल)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0