मोतिहारी : साइबर फ्रॉड की जड़ें घोड़ासहन तक फैलीं, दो दिनों में दर्जन भर युवक भूमिगत, पुलिस रडार पर आधा दर्जन कारोबारी
चंपारण टुडे। मोतिहारी पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की हालिया छापेमारी के बाद घोड़ासहन से ........
चंपारण टुडे। मोतिहारी
पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की हालिया छापेमारी के बाद घोड़ासहन से करीब दर्जन भर युवक दो दिनों के भीतर भूमिगत हो गए हैं। वहीं, करीब आधा दर्जन स्थानीय कारोबारियों को चिन्हित कर पुलिस ने रडार पर ले लिया है।
क्रिप्टो और अवैध ट्रांजेक्शन से होती थी ब्लैक मनी की सफाई :
जांच में यह भी सामने आया है कि ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए क्रिप्टो करेंसी और फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा था। साइबर फ्रॉड में संलिप्त कुछ युवकों ने महज कुछ वर्षों में आलीशान मकान, महंगी गाड़ियाँ और व्यवसाय स्थापित कर लिए हैं, जो अब पुलिस की जांच का हिस्सा बन चुके हैं।
अब तक 116 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज :
पुलिस के मुताबिक, पूरे गिरोह में शामिल 116 संदिग्धों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें घोड़ासहन और मोतिहारी के कई युवा चेहरे प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनमें कुछ पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। वहीं कुछ फरार चल रहे लोगों के गिरफ़्तारी के लिए 20,000 रु का इनाम भी पुलिस की तरफ से घोषित किया गया है।
कई दुकानें और होटल रडार पर :
छापेमारी के दौरान घोड़ासहन बाजार के कुछ जनरल स्टोर, डिजिटल सर्विस सेंटर्स और होटल संचालक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में विशेष टीम लगातार छानबीन कर रही है। साथ ही इनका अन्य इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस की अपील :
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
घोड़ासहन में जारी है पुलिस की सघन निगरानी, जल्द होंगी और गिरफ्तारियां।
चंपारण टुडे – जनता की नजर, जनहित की खबर
(रिपोर्ट: चंपारण टुडे संवाददाता, मोतिहारी)
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
2
Funny
1
Wow
0
Sad
1
Angry
0
Comments (0)