बिहार के 30 जिलों में 'कोल्ड डे' का अलर्ट, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान
कोहरा और सर्द पछुआ हवा के कारण राज्य के ज्यादातर जिलों में शीत लहर (Cold Wave) जैसी स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आने के साथ ठिठुरन और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के ज्यादातर जिलों में अत्यंत घने कोहरे और राजधानी सहित 30 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
न्यूज़ डेस्क / चम्पारण टुडे / पटना

31 दिसंबर तक मौसम में सुधार के कोई आसार नहीं है। इस दौरान घना कोहरा और कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। राज्य का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस से 13.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गया एवं भागलपुर के सबौर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।
राज्य के सात जिलों औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, छपरा, भागलपुर सबौर, वाल्मीकि नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। राज्य में 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) एवं औरंगाबाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0