पूर्वी चम्पारण : आदर्श पशुपालक विकास समूह नोनौरा द्वारा कोरोना से बचाव के लिए किया गया प्रचार प्रसार
पूर्वी चम्पारण।
घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के नोनौरा पंचायत में आदर्श पशुपालक विकास समूह नोनौरा के द्वारा पंचायत भ्रमण कर लोगो को कोरोना वायरस संक्रमण के रोक थाम को लेकर जागरूक करने का शिलशिला शुरू किया गया। आदर्श पशुपालक विकास समूह के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत के नोनौरा, गुरमिया, महुआही मुर्शिदाबाद गांव मे गली मे घुम घुम कर माहामारी से बचने के तौर तरीके, समाजिक दूरी, घर से बाहर नही जाने का अनुरोध किया जा रहा। साथ ही बाहर से आए लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर में भेजने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आपदा के इस घड़ी में हम लोग अपने अपने घरों में रहकर भी अपने वतन की सेवा कर सकते है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)