51 परिवारों के बीच किया गया राहत सामाग्री का पैकेट वितरण

Mar 30, 2025 - 16:57
0 2

नरेन्द्र झा।
सिकरहना: पत्रकार सिर्फ कलम ही नही चलाते बल्कि विकट परिस्थति व विपदा की घड़ी में साकारात्मक पहल कर मानवीय संवेदना के साथ मदद में भी हाथ बंटाते हैं । इसी कड़ी में सोमवार को लाॅक डाउन के 13 वें दिन सिकरहना अनुमंडल मुख्यालय के पत्रकारों द्वारा 50 वैसे परिवारों को चिन्हित कर राहत पैकेट पहुंचाने का काम किया जो भिक्षाटन करके जीवकोपार्जन करते है और लाॅक डाउन के बाद उनकी स्थिति दाने दाने को मोहताज हो गयी है।

ढाका के बिसरहिया, सिचाई काॅलोनी, हाई स्कूल के खेल मैदान के समीप राजस्थान से पहुंचे मदारी के खेल दिखाने वाले हो या जो बिल्कुल असहाय परिवार हो। मनीष कुमार ने बताया कि इस विषम संकट में शोसल मीडिया पर एक समाजसेवी ने बिना नाम छापने के शर्त पर राहत का पैकेट पत्रकारों को उपलब्ध कराया। राहत पैकेट में चावल, दाल, प्याज,, आलू, मसाला, दुध, चीनी, सरसो तेल, नमक के अलावा 100 रूपया नगद वितरण किया गया।

राहत पैकेट का वितरण सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार, ढाका बीडीओ शशि प्रकाश, अनि कुलदीप सिंह, पत्रकार भागेश्वर चैधरी, अजीम खान, अरूण श्रीवास्तव, सुजीत मिश्रा, मनीष कुमार सिंह, मुकेश गौरव, पार्षद राजकुमार चावला सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User