सारण : समाजसेवी ने किया सेनिटाइजर का छिड़काव
समाजसेवी ने किया सेनेटाइजर का छिड़काव
गजेंद्र कुमार
दरियापुर(सारण) कोरोना महामारी से लड़ाई में प्रशासनिक अधिकारियों,चिकित्साकर्मियों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हो चुके है।बेला पंचायत के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार के द्वारा निजी कोष से पंचायत के कई वार्डो में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया।इतना ही नही सेवा की भावना ऐसी की छिड़काव कर्मी की अनुपस्थिति में खुद से भी उन्होंने घर-घर जाकर छिड़काव किया।जिससे पंचायत का दो वार्ड पूर्णतः सेनेटाइज हो चुका है।ऐसे में इस युवा समाजसेवी के जोश और जज्बा की चारो तरफ तारीफ हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0