तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत में हो रहा है ब्लीचिंग का छिड़काव।
तुरकौलिया :--थाना क्षेत्र के तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मुखिया ने पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया।साथ हीं लोगों के बीच कराया साबुन व सेनेटाइजर का भी वितरण कराया।महामारी कोरोना वायरस फैलाव को देखते हुए तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत को सेनेटाइज किया जा रहा है।
सभी वार्डो मे ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हो रहा है।मुखिया निर्मला देवी ने बताया कि पंचायत के सभी क्षेत्रों में छिड़काव हो रहा है। साथ ही सभी लोगों के बीच मास्क, सेनेटाइजर व साबुन का वितरण किया गया। ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके।
वहीं मुखिया पति ई रमेश पासवान ने बताया कि सोशल डिस्टेंस के बारे मे लोगों को बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि जागरुकता से ही इस महामारी से बचा जा सकता है। वही लोगों को भी जागरुक करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0