चिरैया विधानसभा क्षेत्र में लॉकडाउन के मद्देनजर मुखिया,सीओं व थानाध्यक्ष ने विभिन्न जहगों पर जरूतमंद लोगों के बीच वितरण किया खाद्य सामग्री
एम. कुमार।
सभी सामाजिक संगठन एवं जनप्रतिनिधि इस आपदा की घड़ी में आयें आगे : सीओं
कोरोना वायरस के कारण सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन में जरूतमंद लोगों के बीच आवश्यक सामग्रियों को वितरण को लेकर चिरैया विधानसभा क्षेत्र के अंतगर्त सीओं सचिन्द्र प्रसाद, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पति सह पूर्व मुखिया राकेश कुमार,थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान व पुलिस ने आगे आया है।
वही मुखिया संघ अध्यक्ष पति सह पूर्व मुखिया राकेश कुमार ने गुरुवार को मोबाइल के जरिए बताया कि लॉकडाउन में सोंच लोगों के बीच विश्वास जगाना है।इसके अंतर्गत चिरैया प्रखंड के क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जाकर जरूतमंद परिवारों के बीच खाध सामग्री उपलब्ध कराया जैसे की चावल,आटा,दाल,सोयाबीन, तेल,नमक,और इत्यादि चीजों को कराया गया।
वही पूर्व मुखिया ने कहा कि इस महामारी से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि स्तरख रहने की जरूरत है और सभी लोगों से कहा कि सबसे ज्यादा जरूरी है कि एक मीटर की दूरी बना कर रहे अगर कोई वेक्ति दुशरे देशों से या अन्य राज्यों से आ रहा है उसको तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य कंट्रोल रूम या बीडीओ, सीओं थानाध्यक्ष और हमें भी इसकी सूचना दिया जायें ताकि इनलोगों की जांच किया जा सके। इन्होंने कहा कि ज्यादा जरूरत पर ही घर से निकलें नहीं तो घर पर ही रहे लॉक डाउन का पालन करें।इन्होंने तमाम सामाजिक लोगों से आपदा की इस घड़ी में आगे आने का आह्वान किया है व कहा कि थाना क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों के लिए इस आपदा की घड़ी में वे
हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। मौके पर व्यवसाय संघ अध्यक्ष सुरेश प्रसाद,पैक्स अध्यक्ष राजकुमार ,उपसरपंच आनंद कु० सिंह,वाडं सदस्य रितु मांझी सहित थाना के सिपाही ,सैफ जवान बल मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0