आठमोहन के एक डीलर पर हुई F.I.R. मामला राशन गबन का
टुनटुन कुमार सिंह।
मोतिहारी :- बनकटवा प्रखंड के बिजबनी पूर्वी पंचायत अवस्थित आठमोहन गांव में पिछले दिनों दो जन प्रणाली वितरण दुकानदार के खिलाफ़ तकरीबन 500 ग्रामीणों ने पिछले 5 वर्षों से राशन नही देने का आरोप लगाते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया था।
जिसको देखते हुए सिकरहना एसडीओ ज्ञान प्रकाश के आदेश के अनुसार तुरंत ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जांच किया गया जांच के दौरान एक डीलर के पास गड़बड़ी पाया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सिकंदर राम के खिलाफ झरोखर थाना में f.i.r. के लिए आवेदन दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)