घोड़ासहन : फिर एक फंदे से लटका मिला युवक का शव, आर्केस्ट्रा संचालक के रूप में हुई पहचान

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।  घोड़ासहन थाना क्षेत्र में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक नाबालिग की आत्महत्या की घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि गुरुवार को थाना क्षेत्र के भाटिनिया पेट्रोल पंप के पास स्थित एक घर से पुलिस ने एक युवक का फंदे से लटका शव बरामद किया है। मृतक की पहचान ...........

Jul 10, 2025 - 19:29
Updated: 10 months ago
0 102
घोड़ासहन : फिर एक फंदे से लटका मिला युवक का शव, आर्केस्ट्रा संचालक के रूप में हुई पहचान

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 
घोड़ासहन थाना क्षेत्र में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक नाबालिग की आत्महत्या की घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि गुरुवार को थाना क्षेत्र के भाटिनिया पेट्रोल पंप के पास स्थित एक घर से पुलिस ने एक युवक का फंदे से लटका शव बरामद किया है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय परमजीत कुशवाहा के रूप में की गई है, जो मूलतः ननौरा गांव का रहने वाला था और पेशे से आर्केस्ट्रा संचालक था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक की पहली शादी करीब एक वर्ष पूर्व उसके माता-पिता की मर्जी से हुई थी। हालांकि, लगभग सात माह पूर्व उसने एक आर्केस्ट्रा से जुड़ी महिला से दूसरी शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों पत्नियों के दबाव और पारिवारिक तनाव के चलते युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही घोड़ासहन थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पायेगा। 

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरी चिंता और दुख का माहौल है। लगातार हो रही आत्महत्याओं ने समाज और प्रशासन दोनों के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User