रामगढ़वा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं आर्य समाज के संयोजक चंद्रिका प्रसाद साह का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  रामगढ़वा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं आर्य समाज के संयोजक चंद्रिका प्रसाद साह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार, 9 जुलाई 2025 की संध्या अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया। वे लगभग 80 ......

Jul 10, 2025 - 16:54
Updated: 10 months ago
0 166
रामगढ़वा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं आर्य समाज के संयोजक चंद्रिका प्रसाद साह का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
रामगढ़वा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं आर्य समाज के संयोजक चंद्रिका प्रसाद साह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 9 जुलाई 2025 की संध्या अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष के थे।

जैसे ही उनके निधन की सूचना फैली, सैकड़ों की संख्या में पंचायतवासी उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुखिया के निधन से न केवल पंचायत, बल्कि पूरे प्रखंड में शोक का माहौल है।

बताया जाता है कि चंद्रिका प्रसाद साह वर्ष 2016 में रामगढ़वा पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत समिति, सभी वार्ड सदस्य और सरपंचों के साथ मिलकर पंचायत के विकास हेतु कई कार्य किए थे। उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्यशैली और समर्पण की सराहना प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों द्वारा भी की जाती रही है। इतने उम्र में सक्रिय रूप से पंचायत का नेतृत्व करना अपने आप में मिसाल है।

पूर्व मुखिया के निधन पर शोक जताने पहुंचे प्रमुख लोगों में प्रमुख पति विशाल गुप्ता, उपप्रमुख अरविंद पांडेय,समाजसेवी कुणाल गुप्ता,मुन्ना कुमार मोदी, राजद नेता व समाजसेवी प्रेमचंद्र यादव, लोजपा (रा) प्रदेश सचिव पंकज पांडेय, भाजपा नेता राजू भगत, व्यवसाय संघ अध्यक्ष प्रभु प्रसाद, वर्तमान मुखिया देवानंद शर्मा, उपमुखिया पति दीनानाथ सहनी, बबलू साह, शिवचंद्र यादव, सरपंच मुन्ना कुमार, दीपक सिंह, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद, शम्भू प्रसाद, बलीराम प्रसाद, अनिल प्रसाद, सुनील प्रसाद, अजय प्रसाद, ब्रजेश गुप्ता, गौरीशंकर प्रसाद, भूषण कुमार, मिथलेश पासवान, श्रीराम गुप्ता, भोला प्रसाद, वार्ड सदस्य विनोद प्रसाद, राहुल मोदनवाल, कमलेश पासवान, आनंद कुमार, अवधेश सहनी, कुंदन पांडेय, अमर पटेल समेत अन्य कई पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण शामिल रहे।

सभी लोगों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा किए गए कार्यों को स्मरणीय बताया। उनका निधन पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 3
Angry Angry 0

Comments (0)

User