घोड़ासहन : रिटायर्ड शिक्षक का शव पोखर से बरामद, इलाके में सनसनी
पूर्वी चंपारण। घोड़ासहन थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब झरौखर-ढाका पथ स्थित एक राइस मिल के पीछे के तालाब से एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र करीब 80 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों और यात्रियों की भीड़ मौके पर जमा.....
पूर्वी चंपारण। घोड़ासहन थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब झरौखर-ढाका पथ स्थित एक राइस मिल के पीछे के तालाब से एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र करीब 80 वर्ष बताई जा रही है।
ग्रामीणों और यात्रियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ लोगों ने शव की पहचान घोड़ासहन अवस्थित पशुपति हार्डवेयर संचालक के पिता व बसवरिया गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक मोहर लाल प्रसाद के रूप में की। सूचना मिलते ही घोड़ासहन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। परिजनों को जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पुष्टि की।
परिजनों ने बताया कि मोहर लाल प्रसाद कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा हो सकता है। हालांकि, फिलहाल किसी भी आपराधिक पहलू की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग इस असमय मौत से गहरे दुखी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)