रामगढ़वा : धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, छः दिनों तक गूँजते रहे भजन-कीर्तन
चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। मोतिहारी/रामगढ़वा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर इस वर्ष जन्माष्टमी का आयोजन बेहद भव्य और धार्मिक उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ। गुरुवार को जन्माष्टमी के अवसर पर छठियार का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़.......
चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।
मोतिहारी/रामगढ़वा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर इस वर्ष जन्माष्टमी का आयोजन बेहद भव्य और धार्मिक उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ। गुरुवार को जन्माष्टमी के अवसर पर छठियार का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
भक्तिमय माहौल में मंदिरों में लगातार छह दिनों तक कीर्तन-भजन का कार्यक्रम चलता रहा। मधुर संगीत, गाजे-बाजे और हरि नाम संकीर्तन से पूरा वातावरण कृष्णमय बना रहा। इस दौरान भक्तों के लिए भव्य प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुरला गांव में मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम :
मुरला गांव में मुखिया बबूल साह, पैक्स अध्यक्ष झुन्नू ठाकुर तथा ग्रामीणों के सहयोग से मेले का आयोजन किया गया। मेले के परिसर में नृत्यांगना का सांस्कृतिक कार्यक्रम छह दिनों तक चला, जिसने श्रद्धालुओं व आगंतुकों को आकर्षित किया। मेले में बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएँ और पुरुष सभी ने हर्षोल्लास से हिस्सा लिया और धार्मिक आस्था के साथ-साथ मनोरंजन का आनंद उठाया।
पूजा से होती है हर मनोकामना पूरी :
रामजानकी मंदिर के आचार्य श्याम सुन्दर गिरी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि जो भी भक्त अपने तन, मन और भाव से भगवान श्रीकृष्ण मुरारी की पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी हर छोटी-बड़ी मनोकामना और इच्छा पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण केवल भक्ति और सच्ची निष्ठा के भूखे हैं, इसलिए जो साधक सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, भगवान स्वयं उसकी ओर आकर्षित होकर उसे आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आचार्य जी ने यह भी बताया कि श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित होकर की गई भक्ति से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और भक्त के हृदय में आनंद, शांति और समृद्धि का वास होता है।
प्रशासन की कड़ी निगरानी :
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। मेले में शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, एएसआई सुमित कुमार तथा पुलिस बल व चौकीदार लगातार गश्ती करते रहे। इससे श्रद्धालु निर्भीक होकर आयोजन का आनंद ले सके।
जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ :
जन्माष्टमी और छठियार के अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी उपस्थित रहे। इनमें सुगौली विधानसभा से भावी प्रत्याशी एवं लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार पांडेय, जन सुराज से भावी प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह, प्रमुख पति विशाल गुप्ता, उपप्रमुख अरविन्द पांडेय, मुखिया समशुल जोहा अंसारी, देवानंद शर्मा, बबलू साह, समाजसेवी अरूण कुमार, प्रदीप कुमार तथा सरपंच दीपक सिंह सहित कई लोग शामिल रहे। सभी ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं और समाज में शांति, सद्भाव और विकास की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)