घोड़ासहन : बड़ी चोरी: दीवार तोड़कर चोरों ने उड़ाए दो लाख के गहने और नकदी
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन पूर्वी चंपारण। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुरमिया पच्छियारी टोला गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने कन्हाई साह के ......
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन
पूर्वी चंपारण। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुरमिया पच्छियारी टोला गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने कन्हाई साह के घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर प्रवेश किया और बक्से में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद व दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
पीड़ित कन्हाई साह की पत्नी ने बताया कि घटना के समय पूरा परिवार गहरी नींद में था। चोर घर के पीछे से सेंधमारी कर अंदर घुसे और बड़ी सफाई से बक्से में रखे सभी जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी हुई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त तेज करने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)