सुगौली : पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल, शराब कांड का अभियुक्त और वारंटी सहित तीन गिरफ्तार

अमरूल आलम सुगौली   सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम.....

Aug 20, 2025 - 16:54
0 2
सुगौली : पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल, शराब कांड का अभियुक्त और वारंटी सहित तीन गिरफ्तार

अमरूल आलम सुगौली  

सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के हरसिद्धि रोड में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस ने एक युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी के क्रम में वह चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। उसकी पहचान परसौना गांव, थाना संग्रामपुर निवासी रंजेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने पूर्व में दर्ज शराब कांड के मामले में वांछित राकेश सहनी निवासी मुसवां-भेडियारी को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना कांड से जुड़े एक वारंटी को भी मुसवां से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि तीनों लोगों पर  कानूनी कार्रवाई के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User