सुगौली: 24 अगस्त को एनडीए के होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर लोगों को बुकलेट बांटा गया 

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र में जद यू कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर नीतीश सरकार के विकास कार्यों का बुकलेट बांट रहे है। सरकार के द्वारा किये गए विकास कार्यों से लोगों को अवगत करा रहे हैं।यह काम सुगौली विधानसभा क्षेत्र से  जद यू के भावी प्रत्याशी सुनील सिंह के द्वारा कराया जा रहा है......

Aug 20, 2025 - 16:51
0 1
सुगौली: 24 अगस्त को एनडीए के होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर लोगों को बुकलेट बांटा गया 

सरकार के द्वारा किये गए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराया,भावी प्रत्याशी सुनील सिंह 

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र में जद यू कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर नीतीश सरकार के विकास कार्यों का बुकलेट बांट रहे है। सरकार के द्वारा किये गए विकास कार्यों से लोगों को अवगत करा रहे हैं।यह काम सुगौली विधानसभा क्षेत्र से  जद यू के भावी प्रत्याशी सुनील सिंह के द्वारा कराया जा रहा है। साथ हीं आगामी 24 अगस्त को एनडीए के होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में आने के लिए लोगों को आमंत्रित भी कर रहे हैं।जिसमे प्रदेश स्तरीय कई नेता शामिल होंगे। वहीं 11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र सुगौली गांव वार्ड नंबर 17 में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों का बुकलेट एवं एसटी कर जनता के दरवाजे पर लगाया गया।

साथ ही सुकुल पाकर पंचायत के लाल परसा में मुख्यमंत्री के विकास कार्यों के बारे में बताया गया। वहीं साथ में अनुसूची जनजाति आयोग के सदस्य प्रेमशिला गुप्ता,जदयू जिला अध्यक्ष मंजू देवी,जिला प्रवक्ता जन्मानजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष कबीर पटेल , रामगढ़वा प्रखंड प्रभारी हाफिज मियां,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अंकुर सरकार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता ,सुगौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति अली हसन, जदयू नेता रवि पटेल इत्यादि अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User