सुगौली: शराब के साथ शराब कारोबारी और वारन्टी सहित चार को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: स्थानीय थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के वार्ड नम्बर 11 के अकबर मियां को 65 पीस 8 पीएम विदेशी शराब जप्त किया है।जबकि शराब कांड के एक और थाना कांड के ती......
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: स्थानीय थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के वार्ड नम्बर 11 के अकबर मियां को 65 पीस 8 पीएम विदेशी शराब जप्त किया है।जबकि शराब कांड के एक और थाना कांड के तीन लोगों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में मेहवा निवासी बबलू कुमार,खोड़ा के सुरेंद्र सिंह और श्यामपुर बरवा के बाबू साहेब को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि चारों अभियुक्तों पर कानूनी प्रक्रिया पुरी कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।इन पर विशेष नजर है।शराब कारोबारी,फरार वारन्टी और अन्य मामलों के आरोपितों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)