घोड़ासहन : प्रखण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025, शिक्षा जगत के नायक हुए सम्मानित

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 05 सितम्बर 2025 शिक्षक दिवस 2025 के शुभ अवसर पर प्रखण्ड संसाधन केंद्र (BRC) घोड़ासहन के सभागार में प्रखण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पाँच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी .......

Sep 05, 2025 - 15:30
0 101
घोड़ासहन : प्रखण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025, शिक्षा जगत के नायक हुए सम्मानित

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 05 सितम्बर 2025
शिक्षक दिवस 2025 के शुभ अवसर पर प्रखण्ड संसाधन केंद्र (BRC) घोड़ासहन के सभागार में प्रखण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पाँच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) शत्रुघ्न प्रसाद ने की।

सम्मानित गुरुजन :
समारोह में निम्नलिखित शिक्षकों को उनके सराहनीय कार्यों एवं शिक्षा क्षेत्र में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया - 
1) दीपक कुमार, UMS भगवानपुर कोटवा (शिक्षा में नवाचार)
2) गौरव कुमार, GMS घोड़ासहन बालक (नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा)
3) मो० शब्बीर अहमद, KGBV संचालक
4) जयनाथ सिंह, UMS बैद्यनाथपुर (शारीरिक शिक्षा)
5) प्रमोद कुमार प्रसाद, GPS दीघा अररिया (चहक एवं PBL प्रशिक्षक)

बीईओ ने की शिक्षकों की प्रशंसा :
इस मौके पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने सभी सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और शिक्षा के माध्यम से ही समाज व राष्ट्र का भविष्य संवरता है।

गरिमामयी उपस्थिति :
समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं की भागीदारी रही। उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में मो० नुरुल होदा, सुनील यादव, राजमंगल यादव, संतोष सिंह, जयंत आर्य, रमाकांत ठाकुर, उमाकांत सिंह, आनंद कुमार, लेखापाल कु० राजीव रंजन गोस्वामी तथा आरटी नवीन कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

इस अवसर ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज निर्माण की एक सतत साधना है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User