सीतामढ़ी :- शिक्षक दिवस पर वयोवृद्ध शिक्षक सोनेलाल प्रसाद उर्फ गुरु जी को किया गया सम्मानित

राम सागर प्रसाद, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- शिक्षक दिवस के अवसर पर बैरगनिया नगर पंचायत के आबकारी चौक स्थित एक विवाह भवन में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वयोवृद्ध शिक्षक सह गुरुदेव सोनेलाल प्रसाद उर्फ गुरुजी को उनके शिष्य रह चुके दर्जनों गण.......

Sep 05, 2025 - 21:32
Updated: 10 months ago
0 9
सीतामढ़ी :- शिक्षक दिवस पर वयोवृद्ध शिक्षक सोनेलाल प्रसाद उर्फ गुरु जी को किया गया सम्मानित

राम सागर प्रसाद, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- शिक्षक दिवस के अवसर पर बैरगनिया नगर पंचायत के आबकारी चौक स्थित एक विवाह भवन में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वयोवृद्ध शिक्षक सह गुरुदेव सोनेलाल प्रसाद उर्फ गुरुजी को उनके शिष्य रह चुके दर्जनों गणमान्य लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि इन्होंने ही ए

क अभियान के तहत आरएसएस में बैरगनिया के लोगों को सम्मिलित किया। उन्हें कहा कि गुरु जी ने ही मुझे आरएसएस की गरिमा और राष्ट्र भक्ति की शिक्षा के बारे में बताए और सम्मिलित किया। आज मैं बिहार सरकार में मंत्री है। गुरुजी को सम्मानित करने वालों में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री मोतीलाल प्रसाद, नेपाल के बीरगंज से आये बड़े व्यवसायी रमेश गाडिया, बैरगनिया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बसीर अंसारी, डॉ प्रमोद प्रियदर्शी, मदन सर्राफ, राम आशीष राय, जयप्रकाश निराला प्रमोद महतो श्याम सुंदर शाह, श्यामचंद सिंह अमिताभ , रौशन सहनी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम का संयोजक दामोदर गाडिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन सर्राफ ने किया , जबकि मंच संचालन प्रमोद प्रियदर्शी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User