घोड़ासहन : रामगढ़वा के पत्रकार रेयाज आलम के असामयिक निधन पर शोक

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण।  बारात से लौटने के दौरान हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में रामगढ़वा के युवा और सक्रिय पत्रकार रेयाज आलम की असामयिक मौत हो गई। बुधवार देर रात यह ........

Nov 27, 2025 - 19:23
Updated: 8 months ago
0 1
घोड़ासहन : रामगढ़वा के पत्रकार रेयाज आलम के असामयिक निधन पर शोक

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण। 
बारात से लौटने के दौरान हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में रामगढ़वा के युवा और सक्रिय पत्रकार रेयाज आलम की असामयिक मौत हो गई। बुधवार देर रात यह हादसा रक्सौल थाना क्षेत्र के नहर किनारे उस समय हुआ, जब उनकी थार गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों तथा पुलिस की सहायता से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। 

मिली जानकारी के अनुसार, तेज़ रफ्तार में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और किनारा तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही रक्सौल, रामगढ़वा, घोड़ासहन और बनकटवा क्षेत्र के पत्रकार और समाजसेवी बड़ी संख्या में घटनास्थल पहुँचे। सभी ने इस दुर्घटना को पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

घोड़ासहन एवं बनकटवा प्रेस मंच से जुड़े पत्रकारों ने संयुक्त रूप से गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रेयाज आलम अपनी सरलता, सक्रिय रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्रीय पत्रकारिता को बड़ा धक्का लगा है। रेयाज आलम के असामयिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है। 

परिजनों और सहकर्मी पत्रकारों के बीच मातम का माहौल है। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से दुर्घटना की जांच, सड़क सुरक्षा उपायों में सुधार और पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User