रामगढ़वा में लॉकडाउन की उड़ा धज्जियां ,बाजार से लेकर बैंक तक लोग कर रहे उलंघन

Mar 30, 2025 - 16:58
0 1

एम० कुमार, रामगढ़वा।


 रामगढ़वा में लॉकडाउन की धज्जियाँ उड़ रही है।इसका नजारा बैंक,डिजिटल पेमेंट सेंटर इत्यादि जगहों पर देखने को मिल रहा है।
वही सेन्ट्रल बैंक पटनी,एसबीआई बैंक,ग्राहक सेवा केंद्र,डिजिटल पेमेंट सेन्टर,धनहर दिहुली बैंक के बाहर परिसर में ईकठे होकर सोशल डिसटेंस की धज्जियां उड़ा दिया गया है।
वही पटनी बैक और धनहर दिहुली बैंक मैनेजर ने बुधवार को बताया कि सोशल डिसटेंस के बारे में ग्रामीण को बहुत बार हमने और चकुदार से कहा कि दुरी बनाकर ही खड़े रहें,लेकिन ग्रामीण नहीं मान रहे हैं।उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ लगने का  इसकी सूचना थाने में दे दी गई हैं।
वही डिजिटल पेमेंट सेन्टर दुकानदार भी मनमौजी कर खातेधारियों को बुलाकर भीड़ जमाये हुआ रखते है।
वही लॉकडाउन में चौक-चौराहे व गलियों में बिना काम के लिए  सड़कों पर लोगो को टहलना अच्छा कभी महंगा पड़ जाते हैं।जब पुलिस को नजर पड़ने पर मनचलों अपने घर व गलियों की ओर भाग जाते हैं।परंतु पुलिस के जाते ही भीड़ इकट्ठा होने लगता है।यह दृश्य सुबह 8 से ग्यारह बजे तक,और दोपहर 1 बजे से छ: बजे तक देखने को मिलता हैं।
वही सैलून दुकानदार भी अपने दुकाने खोलकर अन्दर ही ग्राहकों को कोरोना को भागने के लिए हजामत करते रहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User