घोड़ासहन में वार्ड सदस्य संघ के संस्थापक ने गरीबो के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर पंचयत के दुर्गा पूजा पंडाल के पास उदय जयसवाल के द्वारा राहत साम्रगी का वितरण किया गया है ,जानकारी देते आयोजक वार्ड सदस्य संघ के संस्थापक उदय जयसवाल ने बताया कि कोरोना जैसी माहमारी में गरीबो को बीच मदद हेतु राशन का वितरण किया जा रहा है।
दस हज़ारो लोगो के बीच राहत सामग्री बाटने का लक्ष्य रखा गया था,जिसके तहत अभी 3500 पैकेट राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है शेष का वितरण की प्रक्रिया जारी है,उन्होंने बताया कि श्रीपुर पंचयात के यदुवंशीनगर,श्रीपुर खास, श्रीपुर कासवा, बसवरिया, नरकटिया पोखर,पैठान टोली,भोरहर,बरवा खुर्द, मनाई तोला,जागिरहा, भगवानपुर सहित कई गावो में किया गया है।
वही श्रीपुर पंचयात सहित कई गावो में सेंट्रलाइजेशन व साफ़ सफाई हेतु छिड़काव सहित डिटॉल साबुन एवम मास्क का वितरण भी किया गया है,श्री जयसवाल ने ग्रामीणों से अपील की लॉक डाउन के दौरान घर से नही निकले एवम घर मे ही सुरक्षित रहे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)