सुगौली में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में मौत मामले में आधा दर्जन से अधिक लोग हुए नामजद,7 हुए गिरफ्तार।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

सु ग़ौली/पू च।नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 के नयका टोला में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में हुई मौत को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद अभियुक्त  बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।जिसमे से पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मृतक के पुत्र आर्यन सिद्दीकी के आवेदन के अनुसार महज एक सुखी बांस को लेकर झगड़ा शुरू हुआ जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।और दोनो ओर से आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां सभी का इलाज किया गया।घायलों में एक की स्थिति गम्भीर देख चिकित्सको ने मोतिहारी रेफर कर दिया ।घटना के बाबत थानाध्यक्ष रोहित ने मामले की सूचना ज़िले को दी। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक शैशव यादव घटना स्थल पहुँचे और मामले की जानकारी ली।उधर पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुँच गाँव की घेराबंदी की और सात लोगों को गिरफ़्तार किया।

मृतक मंज़ूर आलम के पुत्र आर्यन सिद्दीक़ी के आवेदन के अनुसार सुबह 8.30 बजे उसके पिता दरवाज़े के सामने  बांस को फाड़ रहे थे उसी दौरान गांव के सोनालाल पासवान ,राकेश कुमार ,जयराम पासवान,सुधीश पासवान लोहे के रड और लाठी से मेरे पिता को मारने लगे। जिससे मेरे पिता गिर गए, जब मैं और मेरी बहन बचाने गए तो हम लोगों को भी मुकेश कुमार ,अवधेश साह ,ललन पासवान ,लक्ष्मी कुमार, नवल साह लाठी और रड से मारने लगे।

जिससे मेरा सर फट ग़या तथा हमारे माँ को संपती देवी, कलावती देवी और शत्रुघन पासवान ने रड और लाठी से बुरी तरह से मारा पीटा।इस बाबत थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User