वार्ड नंबर 8 सेंट्रलाइज किया गया और सदर अस्पताल सेंट्रलाइजेशन केंद्र बना

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  2

मोतिहारी, नरेंद्र झा।

ग्रीन और क्लीन संस्था द्वारा नगर में साफ-सफाई एवं सेंट्रलाइजेशन का काम निर्बाध गति से चल रहा है। संस्था के  संस्थापक अमरेन्द्र सिंह जो जदयू के जिले के वरिष्ठ नेता है और अपने समाज सेवा कार्य के बदौलत उन्होंने भाजपा से दमदार राजनीति  शुरू की थी, लेकिन जिले के एक बड़े कद के नेता से वैचारिक मतभेद होने के कारण उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी लेकिन वहां भी ऐडजस्ट नहीं कर पाए और अभी जदयू के जाने माने   स्थापित नेता है और अपने समाज सेवा के जिस कार्य के बदौलत राजनीत  में प्रवेश किये थे,आज उसी मुल कार्य को लेकर  चल रहे है।वर्तमान मे नगर पार्षद है। सुबह में वे अपने काफिला के साथ विभिन्न वार्डों में सेंट्रलाइजेशन के लिए निकल पड़ते हैं । आज आठ नंबर वार्ड में उनका सेवा अभियान चला। उनके काफिले में जाने-माने लोग भी शामिल थे। चंपारण सांस्कृतिक  महोत्सव के मजबूत स्तंभ शिक्षक अमित सेन ,सुनील कुमार,ओम वर्मा और कई लोग उनके साथ घर-घर जाकर के नालियों में छिड़काव  बरामदे पर  ब्लीचिंग पाउडर से  छिड़काव किया  ।दूसरी ओर श्री राधा कृष्ण सेवा ट्रस्ट द्वारा सदर अस्पताल मैं स्वचालित स्प्रे सैनिटाइजर टनल सिस्टम दिया गया।

सिकरिया के आवास पर बन रहे सेंट्रलाइजर से पुरे अस्पताल मे छिड़काव भी हो रहा हैं।

कोरोना वायरस लॉक डाउनलोड के कारण गरीबों की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है ।खास करके  डेली कमाने खाने वालों की स्थिति और भी दयनीय होती जा रही है यद्यपि समाजसेवी संस्थाओं द्वारा  उनकी सुधि ली जा रही है और राहत कार्य चलाया जा रहा है ,लेकिन ऊंट के मुंह में जीरा समान ही कहा जाएगा।  मुख्य रूप से रिक्शा चालक, ठेला चालक और दैनिक मजदूर जो हजारों की संख्या में  गांव से शहर में प्रतिदिन आते थे  और चौक चौराहे पर उनका हाट  लगता था।  उन मजदूरों को मकान निर्माता ठेकेदार या अन्य लोग दैनिक मजदूरी के काम पर ले आते थे ,आज सभी बैठे हुए हैं ।ठेला वाले खोमचा वाले  इन लोगों की स्थिति तो और भी खराब है। 11 तारीख से लॉक डाउन खुलने की संभावना लोग व्यक्त कर रहे हैं आम चर्चा  हैं कि कुछ कंडीशन के साथ ही खुल पाएगा ,क्योंकि अभी कोरोनावायरस का प्रभाव समाप्त हुआ नहीं है इस स्थिति में नगर में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और सभी लोग वेट एंड वाच की स्थिति में पड़े हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0