मोतिहारी सांसद ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को मास्क एवं साबुन दिया
मोतिहारी, नरेन्द्र झा।
चैयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सह पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 3 प्लाई मास्क एवं कार्यालयों के लिए डिटॉल साबुन उपलब्ध कराया।उक्त सामानों भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह एवं अपर समाहर्ता,आपदा प्रबंधन अनिल कुमार को सुपुर्द किया।उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ०लाल बाबू प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह उपस्थित थे।
जारी विज्ञप्ति के माध्यम से सांसद श्री सिंह ने कहा कि आज हमारा देश ही नहीं पूरा विश्व एक असमान्य और गंभीर समस्या (कोरोना वायरस) से जूझ रहा है। इस वायरस ने हर वर्ग के लोगों को ही नहीं केन्द्र और राज्य सरकारों को भी हिलाकर रख दिया है। इस बीमारी के वजह से देश-विदेश के सैंकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और अब भी इसका संकट खत्म नहीं हुआ है। हमारे देश के प्रधानमंत्री, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, तीनों सेनाओं के सेनापति और सफाई कर्मचारी देश में आई इस समस्या को निजात दिलाने के लिए हर संभव एवं असंभव प्रयत्न करके लोगों की रक्षा कर रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के नेतृत्व में ही सरकारी निर्देशों पर अमल हो रहा है।सभी अपना-अपना घर छोड़ कर दिन भर समाज को सुरक्षित रखने हेतु अग्रिम मोर्चा पर नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। समाज की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक अमला का स्वस्थ रहना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा गुलरेज शहजाद ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)