कोरोना से जंग में नप कर्मी हैं सभी के साथ खड़े : भाग्य नारायण

कल से करेंगे सफाई के बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Mar 30, 2025 - 11:27
 0  5

 नागेन्द्र झा, मोतिहारी । सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति से आहत मोतिहारी नगर परिषद  के दैनिक वेतन भोगी और अनुबंध पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने  करोना जैसे संक्रमित बीमारी से जंग करने में सक्रिय है। इस बीच वे शहर को पूरी तरह से साफ सफाई कर चकाचक किया है । उक्त बाते सफाई कर्मी संघ के सचिव भाग्य नारायण चौधरी ने आज बताई। कहा कर्मचारी पिछले चार वर्षों से नियमित कर्मचारी एवं उनकी बीमा करने के लिए संघर्षरत है। इस क्रम में वे लगातार धरना-प्रदर्शन व हड़ताल के माध्यम से अपनी मांग सरकार से करते आ रहे हैं। इधर कोरोना वायरस से संकट की घड़ी में भी कर्मी बगैर सुरक्षा उपकरण के ही सफाई कार्य में लगे है। बताया कि नप के इन कर्मियों को सुरक्षात्मक सामानों को नहीं देकर सफाई कार्य एवं अन्य लोक कल्याणकारी कार्य कराया जाता है जिसका उनको मलाल है। 
           विदित है कि अनुबंध और दैनिक कर्मचारियों को नियमित करने के लिए लगातार विगत 15 बर्षो से विभागीय पदाधिकारी और संगठन ने पत्राचार किया है । वहीं कल से काम समाप्त होने के बाद कर्मचारियों ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने का निर्णय लिया है।       संगठन इनके जान जोखिम में डालकर काम करने के लिए एक करोड़ रुपये की बीमा कराये जाने की मांग की है, क्योंकि दिल्ली की सरकार ने यह घोषणा की है। इसलिए कल से एक करोड़ की बीमा और स्थाई सेवा के लिए कर्मचारियों का नारेबाजी करना काम पूरा करने के बाद शुरू हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0